notfound

e RUPI क्या है?

e RUPI को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 अगस्त 2021 को आंशिक रूप से लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य COVID-19 vaccination के लिए कैशलेस भुगतान स्थापित करना था। इसकी लोकप्रियता और सक्सेस रेट को देखने के बाद इसे पैन इंडिया लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी कर ली गई है। ई-रूपी voucher देश में डिजिटल लेनदेन में Direct Benefit Transfer (DBT) को अधिक प्रभावी बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। अगर आप ई-रूपी के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं या ई-रूपी vouchers के बारे में समझना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

e-RUPI क्या है?

ई-रूपी एक कैशलैस Digital Payment Solution है। यह एक one time payment प्रोसेस है, जिसे vouchers के माध्यम से किया जा सकता है।

ई-रूपी voucher एक प्रकार का डिजिटल मनी है। जो लाभार्थी को उसके रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर पर QR Code या SMS के माध्यम से प्राप्त होता है। यह एक प्रकार का प्रीपेड वाउचर होता है। जिसकाप्रयोग लाभार्थी ई-रूपी स्वीकृत सेंटर पर कर सकता है।

जैसे यदि कोई कंपनी आपने एम्प्लॉई को इलाज के लिए 50000 रूपए देना चाहता है तो वह बैंक के माध्यम से 50000 रूपए की राशि के लिए ई-रुपी वाउचर से भुगतान कर सकता है। भुगतान के बाद व्यक्ति को रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर पर QR Code या SMS के माध्यम से 50000 रूपए की राशि प्राप्त हो जाएगी प्राप्त राशि का इस्तेमाल वह व्यक्ति आपने इलाज हेतु बिना इंटरनेट के भी कर सकेगा।

आमतौर पर आप इसका इस्तेमाल सवास्थ्य से जुड़े हुए सरकारी योजनाओ का लाभ उठाना के लिए कर सकते है। लेकिन, जानकारियों के मुताबित इसमें काफी अलग अलग चिझे जुड़ने वाली है। ऐसा भी संभव है की कुछ समय बाद हर व्यक्ति e RUPI से ट्रांसेक्शन कर पाए। साथ ही ई-रूपीआसान और सुरक्षित भी है। क्योंकि यह लाभार्थियों के निजी जानकारियों को पूरी तरह गोपनीय रखता है।

e RUPI का इस्तेमाल कैसे होगा?

ई-रूपी को SMS या QR Code कोड के माध्यम से संगठनों द्वारा एक विशिष्ट उद्देश्य या गतिविधि के लिए लाभार्थियों के साथ साझा किया जाएगा। यह एक आसान वन टाइम पेमेंट करने का तरीका है। इसके माध्यम से आप बिना कार्ड, डिजिटल पेमेंट ऐप, इंटरनेट बैंकिंग के ई-रूपी vouchers को रिडीम कर सकते है। आगर मर्चेंट्स एक्सेप्ट करते है तो आप ई-रूपी vouchers के माध्यम से पेमेंट भी कर सकते है। ई-रूपी के माध्यम से किया गया ट्रांसेक्शन पूरी तरह से सुरक्षित और तेज़ है। क्योंकि ट्रांसेक्शन किया जाने वाला आवश्यक राशि पहले से ही वाउचर में उपलब्ध है।

e RUPI के फायदे

ई-रूपी के फायदे निचे दिए गए है-

  1. e RUPI सिक्योर है क्योकि वाउचर को पेमेंट से पहले वेरिफिकेशन कोड के माध्यम से वेरीफाई करना पड़ता है। जो कोड केवल beneficiary को ही पता होता है।
  2. पेमेंट करने के लिए किसी प्रकार के डिजिटल पेमेंट App, कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग की कोई आवश्यकता नहीं है।
  3. ई-वाउचर को कुछ चरणों में रिडीम किया जा सकता है।
  4. Beneficiaries को किसी प्रकार का पर्सनल डिटेल्स शेयर करने की जरूरत नहीं है।
  5. इसका उपयोग करने के लिए इंटरनेट की भी कोई आवश्यकता नहीं है।

e RUPI का इस्तेमाल कहां होगा?

ई-रूपी voucher का इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु किया जा सकेगा। मातृ एवं बाल कल्याण योजना, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मण भारत एवं अन्य कई सारी दवाओं एवं निदान जैसी योजनाओं की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोग ई-रूपी की सहायता ले सकते है। इसका इस्तेमाल आप 1600 से ज्यादा अस्पताल पर कर सकेंगे। सरकारी योजनाओं के अलावा अन्य कई सारे प्राइवेट क्षेत्रों में भी digital voucher का उपयोग किया जा सकेगा। Employee के वेलफेयर के लिए कंपनियां उन्हें डिजिटल वाउचर प्रदान कर सकती हैं। अभी आमतौर पर इसका ज्यादा इस्तेमाल भारत के हेल्थ सेक्टर में ही होगा।

e RUPI से जुड़े हुए बैंक

यह कई सारे पब्लिक एवं प्राइवेट बैंक जुड़े हुए है। जिनके नाम निचे दिए गए है।

  1. State bank of India
  2. HDFC Bank
  3. Axis Bank
  4. Punjab National Bank
  5. Bank of Baroda
  6. Canara Bank
  7. Induslnd Bank
  8. ICICI Bank

e RUPI Official App or Website

अभी तक कोई भी e RUPI Official App या e RUPI Official Website नहीं है। जानकारियों के मुताबित जल्द ही e RUPI ऑफिसियल वेबसाइट लांच होने वाला है। e RUPI को NPCI के द्वारा operate किया जाता है। इसलिए आप अधिक जानकारी  लिए NPCI के ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है।

Frequently Asked Questions

e RUPI कैसे काम करता है?

ई-रूपी एक voucher के माध्यम से काम करता है जिसमे SMS या QR Code के माध्यम से पेमेंट  किया जा सकता है इसके माध्यम से आप बिना कार्ड, डिजिटल पेमेंट ऐप, इंटरनेट बैंकिंग के e RUPI vouchers को रिडीम कर सकते है।

e RUPI क्या है?

यह एक कैशलैस Digital Payment Solution है। यह एक one time payment प्रोसेस है, जिसे vouchers के माध्यम से किया जा सकता है।

e RUPI वाउचर क्या है?

ई-रूपी voucher एक प्रकार का डिजिटल मनी है जो लाभार्थी को उसके रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर पर QR Code या SMS के माध्यम से प्राप्त होता है।

e RUPI Vouchers की लिमिट कितनी है?

इसकी लिमिट कुछ समय पहले 10000 रुपए थी जिसे बढाकर अब 100000 रूपए कर दिया गया है।

अगर आप e-rupi पढ़ने के बाद ONDC के बारे में जानना चाहते है। तो यहाँ क्लिक करे।

categories:

About the Author

Leave A Comment