notfound

How to Order Food from ONDC

ONDC (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) सरकार द्वारा एप्रूव्ड एक ओपन इ-कॉमर्स प्लेटफार्म है। यह अभी अपने डेवलोपमेन्ट के काफी शुरुआती दिनों में है। लेकिन ONDC ने पहले ही इ-कॉमर्स फील्ड के कई बड़े कंपनियों को टक्कर देना शुरू कर दिया है। इन बड़े कंपनियों में अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट और Swiggy, Zomato जैसे बड़े दिग्गज शामिल हैं।

ई-कॉमर्स क्षेत्र में सफलता के बाद ONDC फ़ूड डिलीवरी मार्केट में भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। आज के समय में, भारत में फ़ूड डिलीवरी मार्केट में कुछ बड़े खिलाड़ियों का दबदबा है, जैसे कि Swiggy और Zomato. आज भारत में ये कंपनियां काफी अधिक पैमाने पर पैसे कमा रही है।

Swiggy और Zomato के ऑर्डर्स पर पे एक बड़ा भाग कमीशन का होता है जिससे की इनसे आर्डर करना महंगा पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ ONDC काफी कम कमीशन पर वर्क करता है। इस कारण से ONDC  फूड डिलीवरी मार्केट में काफी अच्छा साबित हो सकता है।

ONDC Swiggy और Zomato के मोनोपोली को भी तोड़ने में काफी मदद करेगा। कोई भी सेलर ONDC की मदद से अपने फूड प्रोडक्ट को काफी कम कमिशन रेट पर सस्ते दाम पर सेल कर पाएगा।

list of Apps to Order food from ONDC

आप ONDC से खाना मंगाने के लिए किसी भी ऐप का प्रयोग कर सकते हैं। Paytm, Magicpin और  Pincode app by PhonePe में से कोई भी ऐप का इस्तमाल करके आप ONDC से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ये सभी ऐप्स आपको ONDC के साथ जुड़े हुए रेस्टोरेंट्स की लिस्ट और उनके मेन्यू के साथ-साथ पेमेंट और डिलीवरी ऑप्शन भी देते हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी ऐप का चुनाव कर सकते हैं।

Cities are live for ONDC Food Ordering

ONDC लॉन्च के बाद से ही काफी पॉपुलर हो रहा है। 2023 के मई महीने के मुताबिक, ONDC फूड ऑर्डरिंग लगभग 21 शहरो में मौजूद है। अभी शुरुआती समय में ONDC कुछ बड़े शहरो में ही मौजूद है। यह प्लेटफार्म  सबसे बड़े लेवल पे बैंगलोर, दिल्ली और मुंबई में मौजूद है।

हालाँकि, इन शहरो के अलावा ONDC निम्नलिखित शहरों में भी उपलब्ध है: कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, नागपुर, सूरत, कोयंबटूर, विशाखापत्तनम, भोपाल, पटना, भुवनेश्वर, लुधियाना, कोच्चि। ONDC के आने वाले महीने और भी कमाल होने वाले है। ONDC के पॉपुलैरिटी को देखते हुए हम सभी औऱ अधिक शहरों में फैलाव की उम्मीद कर सकते है। इसलिए आप अपने शहर को चेक करने के लिए हमेशा ऐप की जांच कर सकते हैं।

How to Order Food from ONDC

ONDC प्लेटफार्म का प्रयोग करके हम कई सारे रेस्टोरेंट्स से अपने लिए फूड ऑर्डर कर सकते हैं। आपको फूड ऑर्डर करने के लिए नीचे बताए गए एप सबसे पहले डाउनलोड करने होंगे। साथ ही बताएगा प्रोसेस को अच्छे से फॉलो करके आप फूड ऑर्डर कर सकते हैं।

Order food from Paytm

Paytm ऐप के माध्यम से फूड ऑर्डर करने से आप एक्स्ट्रा ऑफर का भी लाभ उठा पाएंगे। पेटीएम एक UPI सपोर्टेड पेमेंट एप इस कारण से अगर आप UPI के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो आपको अधिक ऑफर और कैशबैक मिलेगा। पेटीएम से फूड ऑर्डर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले पेटीएम ऐप को इंस्टॉल करें।
  2. अब पेटीएम ऐप को ओपन करें और सर्च सेक्शन में ONDC सर्च करें।
  3. सर्च करने के बाद अपना एड्रेस डिटेल डालें और ऐप को लोकेशन एक्सेस दें।
  4. अगर आपके शहर में ONDC उपलब्ध होगा तो आपको सभी रेस्टोरेंट के लिस्ट दिख जाएंगे और उनमें से आप मन पसंदीदा फूड आइटम सेलेक्ट कर सकेंगे।
  5. फूड आइटम्स चुनने के बाद प्रोसीड टू चेक आउट बटन पर क्लिक करे।
  6. एक बार अपने ऑर्डर की डिटेल को रिचेक करें और पॉसिबल पेमेंट ऑप्शन चुने। अगर आप पेटीएम से ही पेमेंट करते हैं तो शायद आपको अधिक ऑफर या कैशबैक प्राप्त हो सकता हैं।
  7. पेमेंट करने के तुरंत बाद आपका ऑर्डर कंफर्म हो जाएगा और कुछ ही समय में आपका ऑर्डर डिलीवर हो जाएगा।

Order from Magicpin

आप मैजिक पिन ऐप का भी प्रयोग करके ONDC से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। मैजिक पिन ऐप में भी आपको एक्स्ट्रा ऑफर और कैशबैक मिलेगा। इस ऐप से आप मैजिक कॉइन अर्न कर के यूज कर सकते हैं। जिससे आप आर्डर करते वक्त कुछ पैसे सेव कर पाएंगे। मैजिक पिन एप से आर्डर करते समय नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में मैजिक पिन एप्लीकेशन को डाउनलोड करें।
  2. एप डाउनलोड करने के बाद अपने डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
  3. मैजिक पिन एप के होम पेज पर फूड्स के सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. अब अपना एड्रेस डालें जहां पर आप फूड मांगना चाहते हैं।
  5. आपके सामने अब सभी अवेलेबल रेस्टोरेंट्स आ जाएंगे। उनमें से अपना मन पसंदीदा फूड सेलेक्ट करें।
  6. फूड सिलेक्ट करने के बाद प्रोसीड करें और पेमेंट ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  7. अब पेमेंट कंप्लीट करें और कुछ ही समय के बाद रेस्टोरेंट्स के द्वारा आपका ऑर्डर एक्सेप्ट कर लिया जाएगा। और कुछ समय में ONDC के द्वारा आपका फूड डिलीवरी हो जाएगा।

Order food from Pincode App by PhonePe

पिन कोड ऐप एक आसान और सुरक्षित तरीका है ONDC से खाना ऑर्डर करने का। यह ONDC के माध्यम से आपको नियरेस्ट रेस्टोरेंट्स का पूरा जानकारी देता है। साथ ही में आपको अलग-अलग बेनिफिट्स के बारे में भी इस ऐप में बताया जाता है। आपको इस ऐप के माध्यम से खाना ऑर्डर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करना पड़ेगा।

  1. सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में पिन कोड ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लीजिए।
  2. डाउनलोड करने के बाद पिन कोड ऐप को ओपन करें और अपने डिटेल्स के माध्यम से ऐप में लॉगिन करें।
  3. अब खाना ऑर्डर करने के लिए फूड्स के सेक्शन में जाएं और अपना एड्रेस ध्यान पूर्वक एंटर करें।
  4. एड्रेस इंटर करने के बाद रेस्टोरेंट्स का लिस्ट चेक करें।
  5. अपना मन पसंदीदा फूड आइटम कार्ट में ऐड करें।
  6. अब अब कार्ट के सेक्शन में फूड आइटम को चेक करें और पेमेंट के लिए प्रोसीड करें।
  7. पेमेंट कंप्लीट होने के बाद आपका ऑर्डर रेस्टोरेंट्स के द्वारा कंफर्म कर लिया जाएगा।
  8. आमतौर पर आधे घंटे के अंदर ONDC के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के द्वारा आपका ऑर्डर डिलीवर्ड कर दिया जाएगा।

What makes ONDC cheaper than Swiggy or Zomato

कई कारण है जिससे रेस्टोरेंट ओनर ONDC (Open Network for Digital Commerce) के माध्यम से कम दाम पर फूड बेच रहे हैं। और वही रेस्टोरेंट Swiggy या Zomato पर कम दाम पर फूड नहीं बेच पा रहे हैं। 

Less Commission Rate

ONDC रेस्टोरेंट्स से 2-4% की कमीशन लेता है। जबकि Swiggy और Zomato 25-30% का कमीशन लेते हैं। इसका मतलब है कि जब रेस्टोरेंट्स ONDC पर खाना बेचते हैं, तो उन्हें अपने प्रॉफिट का अधिक हिस्सा मिलता हैं। जिसे वह ग्राहकों को कम कीमतों पर खाना दे पाते है।

High Competition

ONDC एक ओपन प्लेटफ़ॉर्म है, और इस प्लेटफार्म से जुड़ना किसी भी रेस्टोरेंट के लिए काफी आसान है। जिसका मतलब है कि काफी सारे रेस्टोरेंट्स ONDC के साथ जुड़ सकते है। अधिक रेस्टोरेंट होने के कारण कंपटीशन काफी अधिक होता है जिससे फूड का प्राइस कम हो जाता है। 

low costs

ONDC एक सरकार के द्वारा फंडेड प्लेटफार्म है, जिसका मतलब है कि यह Swiggy और Zomato जैसी निजी कंपनियों की तुलना में लो कॉस्ट होती है। यह ग्राहकों को कम कीमतों में अपनी सर्विसेज पहुंचाने में सक्सेसफुल है।

हालांकि, यह कहना अभी बहुत जल्दी है कि ONDC हमेशा ही अपनी कम कीमतों को बनाए रखने में सक्षम होगा या नहीं। क्योंकि, Swiggy और Zomato ने भी शुरुआती समय में ग्राहकों को खाना काफी सस्ते दाम पर दिया था।

Frequently Asked Question

ONDC से खाना आर्डर करते समय कोई डिलीवरी चार्ज लगता है क्या?

डिलीवरी शुल्क रेस्टोरेंट और स्थान के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ रेस्टोरेंट ONDC पर मुफ्त डिलीवरी प्रदान करते हैं, जबकि दूसरे में काफी कम डिलीवरी चार्ज लगता है।

क्या मैं ONDC पर फ्यूचर फ़ूड डिलीवरी Schedule कर सकता हूँ?

कुछ ONDC ऐप्स फ्यूचर फ़ूड डिलीवरी की ऑप्शन देते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार रेस्टोररेंट को फ़ूड डिलीवर कराने के लिए एक निश्चित तारीख और समय स्लेक्ट कर सकते हैं।

क्या ONDC फूड ऑर्डर के लिए कस्टमर सपोर्ट हेल्पलाइन होता है?

हां, अधिकांश ONDC ऐप में कस्टमर सपोर्ट हेल्पलाइन या चैट सपोर्ट फूड ऑर्डर के दौरान उपलब्ध होता है।

क्या मैं ओएनजीसी फूड डिलीवरी का ट्रैकिंग स्टेटस चेक कर सकता हूं?

आप फूड ऑर्डर कंप्लीट करने के बाद ऑर्डर डीटेल्स के पेज पर फूड ट्रैकिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। डिटेल्स में आपका लोकेशन, रेस्टोरेंट का लोकेशन और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का लोकेशन आपको दिख जाएगा। आप डिटेल्स के थ्रू यह भी देख सकते हैं कि ऑर्डर डिलीवरी होने में कितना समय लगेगा और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का क्या नाम है।

क्या मैं फूड ऑर्डर को कस्टमाइज कर सकता हूं?

हां, ONDC के माध्यम से फूड ऑर्डर करते समय रेस्टोरेंट के पेज पर आपको सभी फूड को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता है। अगर किसी फूड को कॉस्टोमाइज करने का ऑप्शन नहीं मिलता तो आप रेस्टोरेंट से बात करके अपनी कस्टमाइजेशन को उनके साथ रख सकते हैं।

categories:

About the Author

Utpal Raj

Utpal Raj is a finance content writer with over a year of experience. I have written many finance news and evergreen content to provide financial literacy to the readers.

Leave A Comment