notfound

Bussines Loan schemes For Women Entrepreneurs

आज के समय में Women Entrepreneurs को अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कई स्टार्ट अप विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ Entrepreneurs के पास अपने स्टार्ट अप या बिजनेस आईडिया को बढ़ाने के लिए पैसे नहीं होते है। और इसलिए उन्हें कुछ समय में ही काफी पैसो की आवश्यकता होती है। जिससे वह अपने स्टार्ट-अप को ग्रो कर पाए। इस समस्या को सुलझाने के लिए, Loans for Women Entrepreneurs के लिए कई लोन योजनाएं लायी गई हैं।

यह लोन Women Entrepreneurs को विभिन्न फाइनेंसियल संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से, Women Entrepreneurs को उचित पैसे प्रदान कराया जाता है, जो उनके व्यवसाय के लिए उपयोगी होता है। इसके अलावा, इन योजनाओं के माध्यम से, Women Entrepreneurs को उचित मार्गदर्शन और सहयोग भी प्रदान किया जाता है जो उन्हें उनके व्यवसाय को बढ़ाने में सहायता करता है।

आज हम अर्थनीति के इस आर्टिकल से Loans For Women Entrepreneurs विषय पर विस्तार से बात करेंगे और Loans for Women Entrepreneurs के लिए अलग-अलग योजनाओ के बारे में जानेंगे, इन loan के लाभ और इनका उपयोग कैसे किया जा सकता है, आज हम इसे भी समझेंगे।

5 best business loans for women Entrepreneurs 

आजकल Women Entrepreneurs के लिए लोन एक महत्वपूर्ण विकल्प है। जो उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पैसो की पहुंच प्रदान करता है। सरकार और बैंकों ने Women Entrepreneurs के लिए विभिन्न आर्थिक सहायता योजनाएं शुरू की हैं। जो उन्हें अपने व्यवसाय के लिए लोन उपलब्ध कराती हैं। नीचे 5 Business Loan Schemes के बारे में जानकारी दी गयी है। जो Women Entrepreneurs को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं।

Cent Kalyani Yojana

Cent Kalyani Yojana एक सरकारी योजना है। यह 2017 में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की गई थी। इसकी  मदद से महिलाओं को आसान शर्त पर कर्ज प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बिना किसी जमीन के सुरक्षा के एक करोड़ तक का कर्ज दिया जाता है।योजना में 0.25% के बचत  का प्रावधान किया गया है यानि अगर आप समय से पहले पैसे वापस देंगे तो आप 0.25% पैसो की बचत कर पाएंगे। Cent Kalyani Yojana का उद्देश्य महिलाओं को सेल्फ एम्प्लॉईएड और व्यवसाय के लिए प्रोत्साहन देना है। जिससे उन्हें और अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

इस योजना की मदद से उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त करने का एक अच्छा मौका दिया जाता है। जो विशेष रूप से प्रोडक्शन सर्विस और व्यापार जैसे विभिन्न व्यवसाय से जुडी हुई हैं। साथ ही इस योजना के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को भी एक नयी गति मिलेगी।

Pradhan Mantri Rojgar Yojana

Pradhan Mantri Rojgar Yojana एक ऐसी योजना है जो women entrepreneurs को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक यह है कि यह प्रोजेक्ट कॉस्ट का 15% सब्सिडी के रूप में उपलब्ध कराती है। यह 15% सब्सिडी प्रति व्यक्ति 12,500 रुपये तक हो सकती है।

इसके अलावा, Pradhan Mantri Rojgar Yojana business sector के लिए 2 लाख रुपये तक। और service एवं industry-based startups और कंपनियों के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है। इसलिए, Pradhan Mantri Rojgar Yojana देश में women entrepreneurs को प्रोत्साहित करने और समर्थन करने के लिए भारत सरकार द्वारा एक अच्छी पहल है। 

Mahila Udyam Nidhi Scheme

Mahila Udyam Nidhi Scheme से लोन, पंजाब नेशनल बैंक और भारत के कई  बैंकों द्वारा women entrepreneurs को उनके बिजनेस में सहायता करने के लिए दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं बहुत कम ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक की लोन अपने स्टार्ट अप के लिए ले सकती है। लोन के पैसो का उपयोग  मशीनरी, इक्विपमेंट, की खरीद के लिए किया जा सकता है। इस लोन को वापस करने की अवधि को 10 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। जिससे women entrepreneurs बिना किसी परेशानी के लोन  के पैसे वापस कर पाए। साथ ही, 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए किसी प्रकार के कोलेट्रल की आवश्यकता नहीं है। कुल मिलाकर, Mahila Udyam Nidhi Scheme women entrepreneurs को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उन्हें अपने स्टार्ट अप में सफल होने के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Mudra Yojana scheme

Mudra Yojana scheme भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई एक पहल है। जो भारत में माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है। इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक के लोन  प्रदान किए जाते हैं। जो माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए सहायक होते हैं। इस योजना में शिशु, किशोर, और तरुण तीन विभिन्न लोन योजनाएं होती हैं।

योजना में कई  महत्वपूर्ण फायदे हैं जैसे कि बिना कोलैटरल के लोन  दिए जाते हैं। जो कि कई entrepreneurs के लिए सुलभ होता है। लोन लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

Stree Shakti Package

स्त्री शक्ति पैकेज (Stree Shakti Package) एक सरकारी योजना है। जो महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को बैंक से सस्ते ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है। अगर आपके पास किसी बिजनेस का 50% ओनरशिप है तो आप इस योजना की मदद से आसानी से लोन ले सकते है।

स्त्री शक्ति पैकेज में महिलाओं को विभिन्न वित्तीय सुविधाएं जैसे बिना गारंटी के लोन, रिबेट, लोन वापस करने की सीमा समाप्त होने पर छूट आदि उपलब्ध होती है।

FAQs

1. महिलाओं को स्टार्ट अप शुरू करने के लिए लोन कैसे मिल सकता है?

महिलाओं को स्टार्ट अप शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना या स्त्री शक्ति पैकेज जैसी सरकारी योजनाओ से लोन मिल सकता हैं।

2. women entrepreneur loan लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं?

women entrepreneur को लोन प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होते हैं। जैसे कि बिजनेस प्लान, इनकम सर्टिफिकेट, लेटर रिक्वेस्ट, आधार कार्ड आदि।

3. क्या बिना नौकरी के महिला को लोन मिल सकता है?

हाँ, बिना नौकरी के महिला को लोन मिल सकता है। यदि वह व्यापार करना चाहती है या किसी अन्य बिजनेस की शुरुआत करना चाहती है। लेकिन उन्हें इसके लिए अपने व्यापार की पूरी योजना बतानी होगी।

categories:

About the Author

Utpal Raj

Utpal Raj is a finance content writer with over a year of experience. I have written many finance news and evergreen content to provide financial literacy to the readers.

Leave A Comment